A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

अवैध धान भण्डारण पर मंडी विभाग की बड़ी कार्रवाई – 439 बोरी धान जप्त

चित्रसेन घृतलहरे, 21 नवम्बर 2025//मंडी विभाग की विशेष टीम ने सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली ब और बंजारी में अवैध धान भंडारण के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए कुल 439 बोरी (174.80 क्विंटल) धान जप्त किया। दोनों स्थानों पर की गई इस कार्रवाई में मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पहली कार्रवाई — बटाउपाली ब

ग्राम बटाउपाली ब में मंडी के पंजीकृत फर्म दिलीप अग्रवाल के दुकान परिसर में जांच की गई। यहां 127 बोरी (50.80 क्विंटल) धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर धान को तत्काल जप्त कर लिया।

दूसरी कार्रवाई — बंजारी

इसी तरह ग्राम बंजारी में अनुपम खूंटे के दुकान परिसर में छापेमारी कर 312 बोरी (124 क्विंटल) धान जप्त किया गया। विभागीय अधिकारियों ने इसे अवैध भंडारण मानते हुए आवश्यक कानूनी प्रकरण दर्ज किया।

जांच दल की भूमिका

मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव के नेतृत्व में गठित दल में उपनिरीक्षक अंजू दिनकर, प्रीति तिर्की, डी.के. साहू, अर्जुन ठाकुर और जगदीश बरेठ शामिल रहे। टीम ने दोनों स्थानों पर मौके पर पहुँचकर पंचनामा तैयार किया, धान को जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

मंडी विभाग ने स्पष्ट कहा है कि धान उपार्जन सीजन में किसी भी प्रकार का अवैध भंडारण या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!