A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिला स्तरीय अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

FB IMG 1763735558441

FB IMG 1763735547966सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* जिला स्तरीय अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर मैदान, सागर में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-16 बालिका वर्ग की लगभग 250 खिलाड़ी शामिल हुईं। प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, तवा फेंक तथा ट्रायथलॉन एथलेटिक्स जैसी विभिन्न विधाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इनमें से प्रथम चयनित खिलाड़ी अब नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सागर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने खिलाड़ियों को मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी श्रीमती संगीता सिंह भदौरिया (जिला एथलेटिक्स संघ, सागर) रहीं। आयोजन को सफल बनाने में श्री मंगल सिंह यादव, उमेशचंद, मोय भीकम पटेल, मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबू विश्वकर्मा, बद्री प्रसाद सेन, कमलेश करो, नफीस खान, पंकज प्रजापति, राम सिंह यादव, यशवर्धन सिंह, प्रतिमा राय सहित कई सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!