A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में किया ध्वजारोहण

इटवा में आतिशबाजी से गूंजा वातावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होते ही इटवा में जश्न का माहौल बन गया। नगर पंचायत इटवा चौराहा पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान ‘मोदी, योगी, सतीश द्विवेदी जिंदाबाद’ के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

IMG 20251126 104411

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या में लहराया गया आस्था का ध्वज हर दिल में लहरा रहा है। उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर दिव्य-भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री ने मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस दिन को सनातन धर्म के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने वाला दिन बताया।

IMG 20251126 104434

 

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, जिला मंत्री भाजपा कृष्णा मिश्रा, अमित दूबे, संतोष चौधरी, घनश्याम जायसवाल, सुनील जायसवाल, प्रमोद कनौजिया, सहजराम यादव, संतोष भट्ट, सत्यम मोदनवाल, आशीष श्रीवास्तव और राहुल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!