A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

हर घर जनसंपर्क से अब लोगों को बन रही है उम्मीद

IMG 20251130 WA0090

IMG 20251130 WA0067

IMG 20251130 172144सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर द्वारा इंजी. डी.के. सिंह के नेतृत्व में 23 वें सप्ताह भी सागर नगर निगम क्षेत्र के शास्त्री वार्ड में जन समस्याओं को लेकर हर घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।आम आदमी पार्टी सागर द्वारा लगातार 23 वें सप्ताह से चलाया जा रहा ‘हर घर जनसंपर्क अभियान’ अब सागर के लोगो की उम्मीद बन रही है, सागर शहर के विभिन्न वार्डों के लोग अब आम आदमी पार्टी के द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याएं बता रहे हैं और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी पार्टी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में उनकी समस्याओं का निदान नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभागो के अधिकारियों से मिलकर हल कराने का प्रयास कर रही है जिससे लोगों की उम्मीदें दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी की तरफ बढ़ती जा रही हैं. 23वे सप्ताह भी आम आदमी पार्टी सागर कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने पूर्ण उत्साह से आज एक नए तरीके से जनसंपर्क जारी रखा। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की, पंपलेट एवं स्टीकर वितरित किए, तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सागर शहर की समस्याओं को जनता के सामने रखकर उनको दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की। सागर वार्ड वासियों ने स्थानीय समस्याओं जैसे जल निकासी, सड़क, सफाई और बिजली आदि से आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष डीके सिंह और पार्टी नेताओं को अवगत कराया। आप नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने और समाधान हेतु धरना, ज्ञापन या आंदोलन के माध्यम से आवाज़ उठाई जाएगी।जनसंपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आम आदमी पार्टी सागर में भाजपा का विकल्प बनकर लोगों के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं को हल करके अपना परचम लहराएगी..हर घर जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से इंजी. डी.के. सिंह,रामसेवक पवार, पुष्पेन्द्र राजपूत,हृदेश पाटकर, माधव अहिरवार,ज्योतिष सोनी,प्रदीप जैन,विनय नामदेव,सुरेंद्र अहिरवार,रामु एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!