उत्तर प्रदेशगोंडाबस्ती

।। बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत फुलवरिया बाईपास के पास हुई दुर्घटना।।

।। दो लोगो की मौक़े पर मृत्यु कुल 23 घायल यात्रियों को जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजा गया।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। बस और ट्रक मे भीषण टक्कर से बस मे लगी आग ।।

🔥 दो लोगो की मौक़े पर मृत्यु कुल 23 घायल यात्रियों को उपचार हेतु संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेज दिया गया है।

02 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश

जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत फुलवरिया बाईपास के पास हुई  दुर्घटना। दिनांक 02.12.2025 को रात्रि लगभग 02:15 बजे फुलवरिया चौराहा, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर में एक यात्री बस संख्या UP22AT0245 (सोनौली से दिल्ली जा रही) की टक्कर एक मालवाहक ट्रक संख्या UP21DT5237 से हो गई। टक्कर के उपरांत बस अनियंत्रित होकर उसमें आग लग गई।

दुर्घटना में बस में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा कुल 23 घायल यात्रियों को उपचार हेतु संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेज दिया गया है। बस एवं ट्रक में लगी आग को पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा बुझा लिया गया है। उक्त घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर बस में सवार 23 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया तथा जिसमें से पांच व्यक्तियों को जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!