उत्तर प्रदेशगोरखपुरबस्तीसिद्धार्थनगर 

।। खलीलाबाद पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में 03 अभियुक्तों को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में 03 अभियुक्तों को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार।।

💫 अभियुक्तों के पास से एक अदद पिस्टल .32 बोर मय मैग्जीन, एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक अदद बुलेट मोटर साइकिल बरामद।Screenshot 20251202 202456

संत कबीरनगर यूपी।। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 01.12.2025 को हत्या के प्रयास मे संलिप्त 03 अभियुक्तगण नाम पता 01. रणवीर सिंह उर्फ आलोक सिंह पुत्र झिनकू सिंह निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर 02. अमन सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर 03. विवेक कुमार शुक्ला उर्फ लल्ला शुक्ला पुत्र वीरेन्द्र शुक्ला निवासी परमेश्वरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर हाल मुकाम निकट सेन्ट थामस स्कूल बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को मोहम्मदपुर कठार तिराहा मगहर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के पास से एक अदद पिस्टल .32 बोर मय मैग्जीन, एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक अदद बुलेट मोटर साइकिल बरामद किया गया । 

घटना का विवरणः- दिनांक 02.12.2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादी श्री काशीनाथ त्रिपाठी पुत्र स्व० मोती त्रिपाठी निवासी रुदौली उर्फ मठिया थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर द्वारा तहरीर दिया गया, कि मेरे पुत्र सन्तोष मणि त्रिपाठी उर्फ भोला घरेलू कामकाज हेतु मेंहदावल बाईपास पर गया था। वही पर पहले से घात लगाकर आलोक सिंह पुत्र झिनकू सिंह निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, उनका भतीजा अमन सिंह पुत्र अज्ञात निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर व लल्ला शुक्ला पुत्र अज्ञात निवासी बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, चन्दन सिंह पुत्र अज्ञात निवासी अततौरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर व कुछ अन्य अज्ञात इन सभी लोगो ने गम्भीर साजिश के तहत मेरे पुत्र को दौडाकर गोली मारे तथा मां बहन को गाली देते हुए मौके से भाग गये। आलोक सिंह उर्फ छोटे ने लल्ला शुक्ला को उत्तेजित करते हुए कहा कि आज मौका मिला है साले को जान से मार दो, जो कियह घटना जान से मारने के नियत से किया था । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 1120/2025 धारा 109(1),351(3),352,61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियुक्तों के पास से अवैध पिस्टल मय मैग्जीन, जिन्दा कारतूस व बुलेट मोटर साइकिल बरामद होने के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, धारा 207 एमवी एक्ट, धारा 191(2),191(3),190,3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गई है ।

👉 गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-

01. रणवीर सिंह उर्फ आलोक सिंह पुत्र झिनकू सिंह निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

02. अमन सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

03. विवेक कुमार शुक्ला उर्फ लल्ला शुक्ला पुत्र वीरेन्द्र शुक्ला निवासी परमेश्वरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर हाल मुकाम निकट सेन्ट थामस स्कूल बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

⭐ बरामदगी का विवरणः-

01. एक अदद पिस्टल .32 बोर मय मैग्जीन ।

02. एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर ।

03. एक अदद बुलेट मोटर साइकिल ।

👉 गिफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास—

🥷 रणवीर सिंह उर्फ आलोक सिंह पुत्र झिनकू सिंह निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर का आपराधिक इतिहासः-

01. मु0अ0सं0 1322/2017 धारा 394,506 भादवि0 थाना बखिरा ।

02. मु0अ0सं0 1373/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बखिरा ।

03. मु0अ0सं0 1374/2017 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना बखिरा ।

04. मु0अ0सं0 678/2023 धारा 143,186,341,336,352,353,504,506 भादवि0 व 07 सीएलए एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद ।

05. मु0अ0सं0 481/2025 धारा 191(2),115(2),352,351(3) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद ।

🥷 अमन सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर का आपराधिक इतिहासः-

01. मु0अ0सं0 685/2022 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद ।

02. मु0अ0सं0 855/2023 धारा 323,504,506,427 भा0द0वि03(1)द,ध एसीएसटी एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद ।

03. मु0अ0सं0 174/2025 धारा 115(2),352,351(3),324(4) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद ।

🥷 विवेक कुमार शुक्ला उर्फ लल्ला शुक्ला पुत्र वीरेन्द्र शुक्ला निवासी परमेश्वरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर हाल मुकाम निकट सेन्ट थामस स्कूल बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर का आपराधिक इतिहासः-

01. मु0अ0सं0 0376/2018 थाना दुधारा ।

02. मु0अ0सं0 0838/2023 धारा 504,506,427 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद ।

03. मु0अ0सं0 289/2018 धारा 411,419,420,467,468,471,379,120बी भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना मेंहदावल ।

04. मु0अ0सं0 290/2018 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना मेंहदावल ।

05. मु0अ0सं0 291/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहदावल ।

06. मु0अ0सं0 72/2019 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना मेंहदावल ।

🚓 गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-

प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री पंकज कुमार पाण्डेय, व0उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार यादव, उ0नि0 श्री अनिल कुमार यादव, उ0नि0 श्री इल्ताफ खान, हे0 का0 देवेन्द्र यादव, का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव, का0 पंकज कुमार विश्वकर्मा, का0 रंजन कुमार, का0 सुनील पाल । 

प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, हे0का0 अनूप कुमार राय, हे0का0 विवेक कुमार राय, का0 सर्वेश कुमार मिश्रा, का0 दीपक सिंह, का0 वीर बहादुर यादव, का0 शुभम कुमार, का0 विवेक मिश्रा एस0ओ0जी0/स्वाट टीम संतकबीरनगर ।

Back to top button
error: Content is protected !!