A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

बढ़ते शीतलहर से बचाव एवं गौशाला प्रबंधन के दृष्टिगत कलेक्टर ने निर्देश जारी किए

निवाड़ी जिला निवाड़ी मध्यप्रदेश – निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने जिले में बढ़ते शीतलहर से बचाव और गौशालाओं में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने हेतु संबंधितIMG 20251203 WA0070 1 अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि शीतलहर से बचाव और सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, जैसे मुख्य चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों और गरीब बस्तियों में अलाव जलाने की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उपार्जन/खाद वितरण केन्द्रों पर भी लोगों को ठंड से राहत देने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। नगरीय निकायों में स्थित रैन बसेरा/आश्रय स्थल पर शीत ऋतु से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाए। पशुधन को शीत ऋतु से बचाने हेतु गौशालाओं में पशुओं के लिए निस्तार, अलाव, भूसा और अन्य जरूरी आवश्यकताओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!