पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर बहराइच के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री रामाज्ञा सिंह थाना दरगाह शरीफ के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री पंकज चौरसिया मय हमराह हे0का0 मृत्युजंय के द्वारा मु०अ०सं० 304/2025 धारा 69/352/351(3) BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1. मोहम्मद आजम पुत्र अतीउल्ला निवासी मदारगंढ थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।