A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबिजनोर

नजीबाबाद : मूलचंद एकेडमी स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

Mool er

नगर के मूलचन्द एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दर्श मल्टी स्पेशिलिट डेंटल क्लीनिक एंड इंप्लांट सेंटर नजीबाबाद की ओर से दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसका शुभारंभविद्यालय के प्रबंधक अनिल चौहान एडवोकेट ने किया।

शिविर में डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह (बीडीएस, एमडीएस), डॉक्टर श्रीमती अनुपमा (बीडीएस) एवं सचिन कुमार असिस्टेंट ने कक्षा पांच से आठवीं तक के बच्चों का दंत परीक्षण किया।

गलत खान-पान एवं दांतों की उचित सफाई न करने से होने वाले रोगों के बारे में बच्चो को अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से ब्रश करने की सलाह दी और ज्यादा चॉकलेट, टॉफी खाने के नुकसान भी बताए तथा उनके उपचार के बारे में भी बताया गया, ताकि आने वाले समय में बच्चों को दांतों से संबंधित कोई बीमारी न हो।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डीएस राठौर उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!