A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशसागर

पुलिस ने प्रमोद सिंह के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

मामला थाना खिमलासा का देखे पूरी खबर।

Screenshot 2025 12 07 20 02 54 84 7352322957d4404136654ef4adb64504 1

समाचार

थाना खिमलासा पुलिस ने हत्या के चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

सागर। थाना खिमलासा पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला 5 दिसम्बर 2025 का है, जब फरियादी नरेन्द्र सिंह निवासी बसाहरी थाना जिला सागर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि देहाती नालसी 0/25 खंड 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत चार अज्ञात आरोपियों ने उसके भाई प्रमोद उर्फ 27, पिता जगत सिंह राजपूत (उम्र 27 वर्ष) की मारपीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 283/2025 दर्ज कर जांच शुरू की।

सागर पुलिस अधीक्षक की निर्देशानुसार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एएसपी महोदय, एसडीओपी बिनेका तथा थाना खिमलासा पुलिस की एक टीम तैयार की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को चिन्हित कर उनकी तलाश शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेम पिता सुनील नट (उम्र 19 वर्ष), नरेश पिता रमेश नट (उम्र 19 वर्ष), नटालिया (उम्र 16 वर्ष) तथा एक अन्य नाबालिग आरोपी उम्र 15 वर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक प्रमोद उर्फ भेमर के साथ पुरानी रंजिश व विवाद को लेकर मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मृत्यु हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे, मोबाइल एवं मोटर साइकिल भी जब्त कर ली है।

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विवेचना जारी है।

पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका

इस कार्रवाई में एसपी सागर के निर्देशन में थाना प्रभारी खिमलासा राघवेंद्र पटेल, थाना प्रभारी सिविल लाइन आनंद राज, थाना प्रभारी गोपालगंज नितिन पाल, थाना प्रभारी आगासोद, घनश्याम साहू सहित कई पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तकनीकी टीम और साइबर सेल के अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल से प्राप्त तथ्य एवं तकनीकी सबूतों के आधार पर शेष बिंदुओं पर भी जांच जारी है।

रिपोर्ट,हरिकृष्ण सोनी।

Back to top button
error: Content is protected !!