अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुरदिलनगर इकाई के सदस्यों ने कस्बे के आंबेडकर तिराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जयंत चौधरी, नगर अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, कृष्णकांत आर्य, प्रशांत, गौरव, अमन नागर, कन्हैया आदि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने आंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण इधर, डीपी भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद अनूप प्रधान, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बाबा साहेब प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भीकम सिंह चौहान, पंकज गुप्ता, सचिन दीक्षित, सुनील कुमार मौजूद रहे