A2Z सभी खबर सभी जिले की

चौधाईन पोखरा छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 40 लाख स्वीकृत

चौधाईन पोखरा छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 40 लाख स्वीकृत

सुकरौली, कुशीनगर । हाटा विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर सुकरौली नगर पंचायत के चौधाईन पोखरे के सौंदर्यीकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 40 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा स्वीकृति मिलने से नगर पंचायत के लोगों में हर्ष और ख़ुशी का माहोल है।

विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9, शुभाष चन्द्र बोस नगर क्षेत्र में स्थित चौधाईन पोखरा सुकरौली नगर पंचायत सहित आसपास के गाँवों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण छठ घाट है। आस्था से जुड़ा होने के कारण प्रत्येक वर्ष छठ पूजा पर यहाँ भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं। सुकरौली नगर पंचायत के लोगों ने काफी समय से चौधाईन पोखरे के सौंदर्यीकरण की मांग की थी। जनता की इस मांग और धार्मिक महत्व को देखते हुए विधायक वर्मा ने सरकार से प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इसी क्रम में पूर्व प्रधान राजेश कुमार गुप्ता अपने साथियों संग विधायक आवास पहुच कर विधायक मोहन वर्मा को मिठाई खिला कर बधाई दी |

Back to top button
error: Content is protected !!