A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की 1.26 लाड़ली बहनों के खाते में ₹1857 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया

निवाड़ी जिले की 80154 लाड़ली बहनें लाभान्वित

IMG 20251209 WA0021

सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश का वादा

निवाड़ी जिले की 80154 लाड़ली बहनें लाभान्वित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजनगर, जिला छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को ₹1857 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा माह दिसंबर की 31वीं किश्त के रूप में प्रदेश की प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में ₹1500 की राशि अंतरित की गई।

इस बड़ी सौगात से उत्साहित बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण का सजीव प्रसारण किया गया।

जिले की 80154 लाड़ली बहनें लाभान्वित

निवाड़ी जिले की 80154 लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की राशि अंतरित किए जाने पर जिले की लाड़ली बहनों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव का धन्यवाद किया है। जिला स्तर पर परियोजना कार्यालय में परियोजना अधिकारी द्वारा जिले की लाड़ली बहनों के साथ राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी निवाड़ी अरुण कुमार सिंह, सुपरवाइजर सुश्री शशि कुशवाहा एवं लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं। लाड़ली बहनों ने खुशी जाहिर करते हुए योजना अंतर्गत प्राप्त राशि के उपयोग पर अपने अनुभव साझा किए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!