?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

गौवंश चिकित्सालय में गौ माता की पूजा, गौसेवा एवं पीड़ित गोवंशों को मीठी लापसी व हरा चारा खिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया

IMG 20251215 WA0040 IMG 20251215 WA0037 2 IMG 20251215 WA0042

ङीङवाना कुचामन/मकराना
राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में युवा हिन्दू गौ सेवा समिति, मकराना द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय में गौ माता की विधिवत पूजा, गौसेवा एवं पीड़ित गोवंशों को मीठी लापसी व हरा चारा खिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मकराना प्रधान सुमिता भींचर, वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र रान्दड़ ,वरिष्ठ भाजपा गिरधर पलोड़, बुडसू भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, मकराना भाजपा उपाध्यक्ष राजू जांगिड़ के सान्निध्य में समिति के संस्थापक पूरणमल सुरेश कुमावत, पूर्व अध्यक्ष मनीष सांखला, देवेंद्र सैनी आदि के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मकराना प्रधान सुमिता भींचर ने राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यों की जानकारी देते हुए गौसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने गौवंश चिकित्सालय का निरीक्षण कर यहां संचालित सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए चिकित्सालय के भव्य एवं सुव्यवस्थित कक्षों को मकराना के लिए गौरवपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान गौ सेवक दीपेंद्र सिंह राठौड़ (नीमड़ी) के जन्मदिवस पर उन्हें दुपट्टा पहनाकर शुभकामनाएं भी दी गईं।

इस मौके पर राजेंद्र व्यास, विक्रम सिंह, राधावल्लभ व्यास, विनोद मेघवाल (मंगलाना), राकेश गुर्जर, चंद्रप्रकाश टेलर,
धर्मवीर गुर्जर, राजवीर सिंह, सौरभ गौड़,तेजपाल गुर्जर मंगलाना ,सुमीत चौधरी ,पिंटू किरडोलिया,कुलदीप पोसवाल, नंदा राम गुर्जर सहित अनेक गौ भक्त, समिति सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!