A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

शिक्षा खेल एवं योग छात्र जीवन के लिए महत्वपूर्ण है:- उर्मिला मालाकार

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांगरदा में सांसद खेल महोत्सव

IMG 20251217 140642 568
0-0x0-0-0#

IMG 20251217 140419 652
0-0x0-0-0#
IMG 20251217 140437 615
0-0x0-0-0#

बांगरदा (खरगोन) छात्र जीवन में शिक्षा खेल एवं योग को अपना समय देने वाले छात्र सफल होकर उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं। साथ ही स्वयं के उज्जवल भविष्य के साथ देश, ग्राम, संस्था एवं परिवार को गौरवान्वित करते हैं। सांसद खेल महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य है कि ग्रामीण प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला राज्य एवं देश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत बांगरदा की सरपंच श्रीमती उर्मिला मालाकार ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे पारंपरिक खेलों से दूर होते जा रहे हैं। जिसके कारण उनका मानसिक विकास को तेजी से हो रहा है। परंतु शारीरिक विकास अपेक्षा के अनुसार नहीं हो रहा है अतः सभी छात्र-छात्राएं अपने शैक्षणिक कार्य के साथ पारंपरिक खेलों में भी अपना समय देकर भाग ले।
संस्था के संकुल प्रभारी के के डोंगरे ने स्वागत भाषण देते हुए अवगत कराया कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत संकुल केंद्र के 338 बच्चों द्वारा पंजीयन कराया गया था। संकुल केंद्र के अंतर्गत आयोजित खेल महोत्सव में खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एवं विजेता टीमों को विकासखंड एवं जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा ।
इसके पूर्व सरपंच श्रीमती उर्मिला मालाकार उप सरपंच सुरेंद्र मालाकार एवं संकुल प्रभारी के के डोंगरे ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का पारंपरिक शुभारंभ किया। साथ ही संस्था प्राचार्य के के डोंगरे एवं शिक्षकों ने सभी अतिथियों का परंपरागत स्वागत किया।
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत हाई स्कूल कोटल्याखेड़ी एवं बांगरदा की कबड्डी टीमों के बीच प्रथम मुकाबला हुआ। सरपंच उर्मिला मालाकार, उप सरपंच सुरेंद्र मालाकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। एवं टॉस कराकर खेल का शुभारंभ किया।
महोत्सव के अंतिम चरण में अतिथियों द्वारा खेल महोत्सव में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्रों का वितरण किया। इस अवसर पर हाई स्कूल कोटल्याखेड़ी के शिक्षक धर्मेंद्र मुकाती,निश्चल गुप्ता, सुदामा भारती के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल बांगरदा के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने किया। एवं अंत में संस्था प्रभारी के डोंगरे ने सभी अतिथियों का आभार माना।
:-रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा

Back to top button
error: Content is protected !!