उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

।। टेम्पो में सवार यात्री की जेब काटकर उड़ाए 50 हजार, पुलिस ने दोनों को पकड़ा,45,500 रुपये बरामद।।

।। पीड़ित 50 हजार रुपए बैंक से पैसे निकाल कर जा रहा था बिजली विभाग।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। बस्ती: टेम्पो में सवार यात्री की जेब काटकर उड़ाए 50 हजार, पुलिस ने दोनों को पकड़ा,45,500 रुपये बरामद ।।

17 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

बस्ती ।। पीड़ित से उड़ाए 50 हजार रुपए की बरामदगी को लेकर हुआ खुलासा।। ऑटो चालक और साथी ने मिलकर उड़ाए 50 हजार रूपये। पीड़ित 50 हजार रुपए बैंक से पैसे निकाल कर जा रहा था बिजली विभाग। बिजली विभाग में पैसा जमा करने के लिए निकला था पीड़ित। रास्ते में ऑटो चालक और धीरू और साथी बीनू ने बनाया था प्लान। पीड़ित के कुर्ते से दोनों आरोपियों ने काटे थे 50 हजार रुपए।

।। चलते ऑटो रिक्शा में जेब से चोरी हो गए 50 हजार रुपये।।

बस्ती कोतवाली के कटरा पानी की टंकी से कचहरी स्थित पुलिस कार्यालय के बीच एक ऑटो में सवार व्यक्ति के जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिया गया। उतरने के बाद जब व्यक्ति का हाथ उसकी जेब पर गया तो पॉकेट कटी हुई थी और उसमें रखा 50 हजार रुपये चोरी हो चुका था।

पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के चिकवा टोला दक्षिण दरवाजा निवासी मो. समी ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वे गत 15 दिसंबर को भारतीय स्टेट बैंक गांधीनगर से 50 हजार रुपये बिजली का बिल जमा करने के लिए निकाला। पैसा निकालने के बाद ऑटो से कटरा पानी की टंकी होते हुए कचहरी की तरफ से जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में ऑटो चालक धीरू व उसका एक साथी बीनू सोनकर जो पहले से ऑटो में मौजूद था, इन दोनों ने मिलीभगत कर उनके कुर्ते का पॉकेट काटकर उसमें रखा 50 हजार रुपये चोरी कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपित ऑटो चालक धीरू और बीनू निवासी कांशीराम आवास थाना कोतवाली पर केस दर्ज की गई है।

बड़ेंबन चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह की तत्परता से पकड़ में आए दोनों अभियुक्त। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त काशीराम आवास में करते हैं निवास। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से 45500 रुपए किए बरामद।सीओ स्वर्णिमा सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

बस्ती कटरा पानी टंकी के पास टेम्पो में सवार एक व्यक्ति का जेब काटकर 50,000 रुपया निकालने वाले दो अभियुक्तों को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार व 45,500 रुपया बरामद।
वादी दिनांक 15.12.2025 को SBI बैंक गांधीनगर से 50,000 रूपया निकाल कर बिजली का बिल जमा करने के लिए टेम्पो से कटरा पानी टंकी होते हुए कचहरी के तरफ जाते समय रास्ते मे टेम्पू चालक धीरू पुत्र शेर बहादुर सिंह व उसके साथ एक व्यक्ति बीनू सोनकर पुत्र ह्रदय नरायण सोनकर निवासीगण काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद बस्ती जो टेम्पू मे मौजूद थे, इन दोनों व्यक्तियों ने मिली भगत करके आवेदक के कुर्ते का पाकेट काटकर उसमे रखा 50,000 रूपया चोरी कर लिया तथा वादी को पुलिस आफिस के गेट के सामने उतारकर टेम्पू लेकर फरार हो गये, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 480/25 धारा 303(2) BNS बनाम 1.धीरू उर्फ शिवभोला पुत्र शेर बहादुर, 2. बीनू सोनकर पुत्र ह्रदय नरायण सोनकर निवासीगण काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद बस्ती पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 17.12.2025 को समय करीब 10.30 बजे सूपेलवा बगीचे से दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अभियुक्त धीरु के पास से 30,000 रुपया व अभियुक्त बीनु सोनकर के पास से 15,500 रुपया (कुल 45,500 रुपया) बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. धीरू उर्फ शिवभोला पुत्र शेर बहादुर सिंह निवासी काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद बस्ती। (टेम्पो ड्राईवर)
2. बीनू सोनकर पुत्र ह्रदय नरायण सोनकर निवासी काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
बरामदगी
45,500= 00 रुपया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द्र चौधरी जनपद बस्ती।
2. प्रभारी चौकी सिविल लाईन अजय सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती। 3. प्रभारी चौकी बड़ेवन जितेन्द्र सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती। 4. का0 दीपक शर्मा, का0 आशुतोष चौहान थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

FB IMG 1765970220322

Back to top button
error: Content is protected !!