A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडराजनीति और प्रशासनसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

NH-39 पर कंटेनर से 1080 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस को 18 दिसंबर 2025 की सुबह गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक कंटेनर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार की ओर तस्करी की जा रही है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा : गढ़वा पुलिस को 18 दिसंबर 2025 की सुबह गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक कंटेनर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।FB IMG 1766062931919छापामारी दल ने NH-39 पर अंशु होटल के पास खड़े कंटेनर संख्या RJ07GD-9573 की जांच की, जिसमें कुल 1080 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जांच के दौरान 440 पेटियों में Seagram’s Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky 750 ML, 440 पेटियों में 375 ML तथा 200 पेटियों में 180 ML की बोतलें पाई गईं। इस तरह कुल 25,440 पीस अंग्रेजी शराब कांच की बोतलों में बरामद हुई, जो चंडीगढ़ में बिक्री हेतु अंकित थी।

मौके से गणपत राम, उम्र 25 वर्ष, पिता जाला राम, ग्राम थाना गुडामलानी, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। कंटेनर समेत पूरी शराब की खेप को जब्त कर लिया गया है।FB IMG 1766062928744

इस छापामारी में पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव मंडल, अंचलाधिकारी मेराल यशवंत नायक, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, थाना प्रभारी मेराल विष्णु कान्त, पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक जलेन्द्र पासवान, हवलदार राजेश्वर खलखो, आरक्षी 321 अंजनीकांत, आरक्षी 496 जितेन्द्र कुमार, चौकीदार 4/1 अनिल राम तथा सहायक आरक्षी विमलेश कुमार रवि शामिल थे। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!