
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
रविवार 21 दिसंबर 2025
============> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे ट्रेनों मे लंबी दूरी की यात्रा किराये में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जानकारी अनुसार यह बढ़ा हुआ नया किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के सफर के लिए अब यात्रियों को प्रति किलोमीटर 01 से 02 पैसे देने होंगे। हलाॅकि 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा और मासिक सीजन टिकिट धारकों के किराये में कोई भी बदलाव नहीं किया गया । रेलवे ने कम दूरी पर यात्रा करने वालों यात्रियों के लिए राहत भी दी है। 215 किलोमीटर से कम की दूरी पर यात्रा किराये में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी सुखद जानकारी है। रेलवे प्रशासन ने उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकिट की दरों मे भी कोई बदलाव नही किया है। मुंबई दिल्ली कोलकाता चेन्नई जैसे बड़े शहरों में लोकल ट्रेनों मे यात्रा करने वाले यात्रियों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला है। 215 किलोमीटर तक साधारण श्रेणी मे कोई बढ़ोतरी नहीं। 215 किलोमीटर से अधिक के सफर पर साधारण श्रेणी यात्रा किराये मे 01 पैसा प्रति किलोमीटर तक बढ़ेगा। मेल/ एक्सप्रेस की नाॅन एसी ट्रेनों मे 2 पैसे प्रति किलोमीटर तक बढ़ोतरी की गई है। जानकारी अनुसार यात्री किराये मे बढ़ोतरी होने से रेलवे को करीब छह सौ करोड़ रुपए तक अतिरिक्त मिलेंगे।





