A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीएम भजनलाल शर्मा सफलता पूर्वक शासन करे इसलिए पत्नी गीता और और पुत्र अभिषेक लगा रहे गिर्राज जी की दंडोती

भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद पर सफलतापूर्वक काम करते रहे, इसलिए पत्नी गीता और पुत्र अभिषेक 21 किलोमीटर लंबी गिरिराज जी की दंडवत परिक्रमा कर रहे हैं

*इसलिए तो कहते है कि पुरुष की सफलता में पत्नी की तपस्या का महत्व होता है।*
मैं अपने परिवार के साथ 23 से 25 दिसंबर तक वृंदावन, मथुरा और गिरिराज जी की धार्मिक यात्रा पर रहा। 23 दिसंबर को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद 24 दिसंबर को मैंने, पत्नी अचला मित्तल, पुत्र हर्षित मित्तल, पुत्रवधु सलोनी तथा साढ़े छह माह की पौत्री प्रीशा ने गिरिराज जी की 21 किलोमीटर की परिक्रमा की। हालांकि हमने यह परिक्रमा ई-रिक्शा में की, लेकिन मैंने देखा कि बहुत सी महिलाएं दंडवत होकर गिरिराज जी की परिक्रमा कर रही है। यानी 21 किलोमीटर का मार्ग लेटकर तय किया जारहा है। ऐसी महिलाएं अपने हाथ में एक छोटे साइज का गद्दा रखती है और एक बार गद्दे पर लेट कर गद्दे को आगे खिसका देती है। ताकि दूसरी बार गद्दे पर लेटा जा सके। मैंने ऐसी महिलाओं को भी देखा जो बिना गद्दे के ही दंडवत होकर परिक्रमा कर रही थी। मैंने ऐसे पुरुषों और साधुओं को भी देखा जो अपने साथ 108 से लेकर 1008 पत्थर तक लेकर चल रहे थे। यानी स्वयं के दंडवत होने के साथ साथ पत्थरों को भी एक-एक कर परिक्रमा करवाई जा रही थी। भारत की सनातन संस्कृति की यही खूबसूरती है कि पत्थर को भी ईश्वर का स्वरूप माना जाता है। सब जानते है कि सतयुग में जब इंद्र देवता ने गिरिराज पर क्रोध दिखाया तो भगवान कृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया और गिरिराज के लोगों को इंद्र के प्रकोप से बचाया। यही वजह है कि अब लोग गिरिराज जी में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते हैं। मान्यता है कि गिरिराज की 21 किलोमीटर की परिक्रमा करने से मनोकामना पूर्ण होती है। सरकार ने इस 21 किलोमीटर के मार्ग को संरक्षित कर रखा है, इसलिए श्रद्धालु आसानी से परिक्रमा कर सकते हैं। यह 21 किलोमीटर का मार्ग उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमा में आता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि जो लोग खासकर महिलाएं गिरिराज जी की दंडवत परिक्रमा करती है, उनकी परिक्रमा बेहद कठिन होती है। एक महिला के दंडवत होकर 21 किलोमीटर का मार्ग तय करने की स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाओं को कितना कष्ट उठाना पड़ता है। मैंने यह भी देखा कि दंडवत परिक्रमा करने वालों में स्कूल कॉलेज की बच्चियां भी शामिल थी।

सीएम की पत्नी:
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बृज क्षेत्र के ही है, इसलिए पूरे परिवार में गिरिराज जी के प्रति गहरी आस्था है। इसे गिरिराज जी का चमत्कार ही कहा जाएगा कि भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने और मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे। परिवार की पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं थी और भजनलाल शर्मा भाजपा में अधिकतम संगठन के महामंत्री स्तर के नेता रहे। यदि गिरिराज जी की कृपा नहीं होती तो भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री नहीं बन सकते थे। चूंकि भजनलाल शर्मा का मुख्यमंत्री बनना चमत्कार रहा इसलिए उनकी पत्नी श्रीमती गीता शर्मा और पुत्र अभिषेक शर्मा ने 26 दिसंबर से गिरिराज जी की दंडवत परिक्रमा शुरू की है। गीता और अभिषेक की यह परिक्रमा 31 दिसंबर को समाप्त होगी। पत्नी और बेटे की अब यही कामना है कि भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री के पद का काम सफलतापूर्वक करे। आमतौर पर लोग सफलता से पहले ऐसी कठिन तपस्या करते हैं, लेकिन श्रीमती गीता और अभिषेक सफलता मिलने के बाद भी गिरिराज जी की दंडवत परिक्रमा कर रहे है। इसलिए कहा जाता है कि पुरुष की सफलता में पत्नी की तपस्या का महत्व होता है।IMG 20251227 WA0010

Back to top button
error: Content is protected !!