
जयपुर
चौमूं में बस स्टैंड पर स्थित कलन्दरी मस्जिद के पास में अतिक्रमण हटाया गया था। उसके बाद रात्रि में पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगभग 150 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एस टी एफ और पुलिस कर्मियों ने पुरी मुस्तैदी से काम किया।
कस्बे में शुक्रवार सुबह से ही इंटरनेट सेवाएं बंद करवा दी थी जो लगातार रविवार तक जारी रहेगा।
ताजा जानकारी के अनुसार आज माहौल पूरी तरह शांत है और बस स्टैंड के आसपास की सभी दुकानें पुनः खुल गई हैं।













