A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद भटचौरा में जनप्रतिनिधि पर जान लेवा हमला फूटा नाक सीने में भी चोट एफ आई आर पढ़े पूरी ख़बर

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद भटचौरा में जनप्रतिनिधि पर जान लेवा हमला फूटा नाक सीने में भी चोट एफ आई आर पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर जिला से संतनु कुमार कुर्रे की रिपोर्ट IMG 20251228 151615 IMG 20251228 151407

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों गुंडे बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह सरेआम जन प्रतिनिधियों को गांव के मुखिया को बीच बाजार पीट रहे हैं इनमें पुलिस का कोई खौफ नहीं है ताजा मामला भटचौरा के सरपंच पति के साथ हुई मारपीट है इसके बाद सरपंच पति भट्टचौरा सुरेश पटेल ने पचपेड़ी थाना में जाकर एफ आई आर दर्ज कराया है उन्होंने रिपोर्ट में बताया है कि दिनांक 26.12.2025 को दोपहर करीबन 02:30 बजे ग्राम पंचायत भटचौरा में बैठक था समापन के बाद मैं ग्राम भटचौरा हाई स्कूल में सौचालय का मरम्मत एवं निर्माण कार्य चल रहा था जिसे देखने गया था उसी समय करीबन 02:45 बजे गांव का रंजीत कुर्रे आया और मेरे से पूछने लगा ग्राम सभा का बैठक हुआ की नहीं मेरे द्वारा बताया गया कि बैठक समाप्त हो गया है इसी बात को लेकर रंजीत कुर्रे नें मुझे तुम कौन होते हो मेरे अनुपस्थिति में बैठक लेने वाले कहकर मुझे मां बहन की बुरी गन्दी गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने लगा जिसे गाली गलौच करने से मना किया तो वह मुझे हाथ मुक्का से मारपीट किया है उसके मारपीट करने से मेरे नाक, सीना में अंदर बाहर चोट है। जिसके बाद राहुल गायकवाड और योग्या यादव दोनों नें बीच बचाव किया। बताते चलें की इन गुंडे तत्वों की यह पहला मामला नहीं है जब इन्होने गाँव के गणमान्य नागरिकों से मारपीट गाली गलोच किया हो इससे पहले भी इनके द्वारा ऐसी ओछी हरकत की जा चुकी है और इनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज भी किया गया था पर ये सुधरने का नाम नहीं लें रहें और लगातार पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शांति भंग कर गांव का माहौल ख़राब कर रहें है देखना होगा इन पर पुलिस क्या और कब एक्शन लेती है।

Back to top button
error: Content is protected !!