

हिंदू एकता के लिए देश को मजबूत बनाने के लिए देशवासियों को दे संदेश : श्री रामकुमार गुप्ता
सर्व समाज को एक होकर हिंदू एकता के लिए देश को मजबूत बनाने के लिए देशवासियों को दे संदेश ::: रामकुमार गुप्ता
पोरसा:भाजपा नगर मंडल पोरसा ने हिंदू सम्मेलन के पत्रक घर-घर जाकर दिए और कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा ने आज भाजपा कार्यालय रामकुमार गुप्ता के निज निवास पर हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर वार्ड के प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को होने वाले 29 दिसंबर दिन सोमवार दोपहर 1 बजे नागाजी तालाब पोरसा पर विशाल हिंदू महासम्मेलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए जिम्मेदारी सौंप गई तथा कार्यक्रम समापन के बाद सभी के लिए भंडारा प्रसादी भोजन की व्यवस्थाओ को संभालने के लिए भी सभी कार्यकर्ताओं जिम्मेदारी सौंपी गई।। पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने नगर वासियों एवं सभी सामाजिक संगठनों व मातृशक्तियों सर्व समाज के हिन्दू भाइयों बहिनों युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इस हिंदू सम्मेलन में कलश यात्रा आज 29.12.25 को सुबह 11 बजे से नागाजी मंदिर पोरसा से निकलेगी जिसमें सभी महिलाएं बहने अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में शामिल हो एवं कार्यक्रम में सभी लोग सब परिवार शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं
कार्यक्रम के अवसर पर संदीप उपाध्याय ,रामकुमार गुप्ता ,बबलू बघेल, राकेश उपाध्याय, अम्बरीष शर्मा, राजेश वर्मा, जसराम गुप्ता ,धीरेंद्र भदोरिया ,दिलीप जैन ,केतन दुबे ,पवन शर्मा ,वीरू तोमर ,बंटी भार्गव ,शत्रुघ्न सिंह तोमर, शालीन तोमर ,गोपाल शिवहरे ,गोपाल गुप्ता,आदि सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।













