
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
मंगलवार 30 दिसंबर 2025, छत्तीसगढ
=======> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के बस्तर विधानसभा के कांग्रेस विधायक लखेशवर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल जिनकी आयु 51है, को जगदलपुर महारानी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित्रा बघेल के शरीर में चोट के निशान हैं, यह निशान किसी हादसे के कारण हुए या किसी ने चोट पहुंचाई अभी इसकी जानकारी नही हुई। जानकारी अनुसार यह पूरा मामला सिटी कोतवाली इलाके का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक लखेशवर बघेल की पत्नी सूमित्रा बघेल जगदलपुर स्थित निवास में अपने अपने पति लखेशवर बघेल के साथ रहती है। आज मंगलवार की सुबह उन्हें जल्दबाजी में जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी अनुसार उनके करीबियों की माने तो शरीर पर चोटें चाकू से आए हैं, परन्तु अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।













