टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी टूर्नामेंट में चोपन ने बलिया को 22 रनों से हराया, दर्शकों से खचाखच भरा रहा स्टेडियम
टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी टूर्नामेंट में चोपन ने बलिया को 22 रनों से हराया, दर्शकों से खचाखच भरा रहा स्टेडियम
दुद्धी सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत 3 जनवरी 2026 को चोपन और बलिया के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में चोपन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बलिया को 22 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। चोपन की ओर से मनीष ने 64 रन, आकाश ने 60 रन, शैलेश ने 35 रन तथा राज शेखर ने 15 रन का अहम योगदान दिया। बलिया की गेंदबाजी टीम ने प्रयास किया, लेकिन बड़े लक्ष्य को रोकने में सफल नहीं हो सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। बलिया की ओर से अभय ने 78 रन, उन्नति ने 17 रन और आदित्य ने 14 रन बनाए। वहीं चोपन की ओर से गेंदबाजी में अमित, नितिन, आकाश और राज शेखर ने महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
इस तरह चोपन की टीम ने बलिया को 22 रनों से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों से पूरी तरह भरा रहा। करीब 5000 दर्शक मैदान में मौजूद रहे, जिनके उत्साह और तालियों से पूरा मैदान गूंजता रहा।
आयोजकों के अनुसार, 4 जनवरी 2026 को टूर्नामेंट का अगला मुकाबला खेला जाएगा।






