
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार
बुधवार 07 जनवरी 2026, छत्तीसगढ
======> प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मे अब से सर्दी जुकाम बुखार, के दवाओं के साथ साथ शुगर, थायरायड, खून पतला होने की दवाएं भी मरीजों को मिला करेंगी। अभीतक यह दवाएं केवल जिला या मेडिकल कॉलेज में ही दी जाती रही हैं, जिससे शुगर, थायरायड के मरीजों को मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल जाना होता था। अब गावों के अस्पतालों में भी यह दवाएं मिलने से मरीजों को आराम रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने अत्यावश्यक दवाओं की सूची में बढ़ोतरी की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 146 किस्म की दवाओं से बढ़ाकर 247, और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 196 सै बढ़ाकर 365 प्रकार की दवाएं सप्लाई की जायेंगी। जानकारी अनुसार जो दवाएं मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों को दी जाती थी , वह दवाएं अब जिला अस्पतालों में दी जायेंगी। केंद्र सरकार के द्वारा गांव गांव तक अस्पतालों के लिए इंडियन प्राइमरी हेल्थ सिस्टम बनाया गया है। इस सिस्टम के अंतर्गत गांव गांव तक के अस्पतालों में मरीजों को अधिक से अधिक दवाएं भी उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश हैं। उप स्वास्थ्य केंद्रों में अभीतक केवल सामान्य सर्दी जुकाम बुखार की ही दवाएं उपलब्ध कराई जाती रही हैं। अबसे यहां भी प्राइमरी हेल्थ सेंटरो कीषतरह ही दवाएं सप्लाई की जायेंगी। जानकारी अनुसार इन दवाओं में एंटीबायोटिक और दर्द का इंजेक्शन भी शामिल किए जायेंगे। सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की भी नियुक्ति कर दी गई है। वहीं मरीजों को शुगर और थायरायड जैसी बीमारियों की भी दवाएं देंगे, परन्तु इसके लिए मरीजों को कम से कम एक बार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इसकी जांच भी करवानी होगी।
















