A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेंगलुरु की निकिता सैणचा ने बढ़ाया मान, ऑल इंडिया बार परीक्षा में मिली बड़ी सफलता*

बेंगलुरु की निकिता सैणचा ने बढ़ाया मान, ऑल इंडिया बार परीक्षा में मिली बड़ी सफलता*

*बेंगलुरु की निकिता सैणचा ने बढ़ाया मान, ऑल इंडिया बार परीक्षा में मिली बड़ी सफलता*IMG 20260108 WA0039 1

बेंगलुरु। बेंगलुरु निवासी निकिता सैणचा ने ‘ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन’ (AIBE) उत्तीर्ण कर कानून के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से उन्होंने न केवल अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है, बल्कि संपूर्ण सीरवी समाज को भी गौरवान्वित किया है। निकिता सीरवी, पत्रकार एवं समाज सेवी नारायणलाल सैणचा की सुपुत्री हैं। बेंगलुरु के मुडलपालिया क्षेत्र में रहते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण की। उनके शैक्षणिक सफर में बी.कॉम (B.Com) के बाद विधि स्नातक (LLB) और फिर मास्टर डिग्री (LLM) शामिल है।

निकिता मूलतः राजस्थान के पाली जिले के ‘नई ढाणी’ गांव की रहने वाली हैं। उनका मानना है कि उनके पैतृक संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों ने उन्हें इस कठिन परीक्षा में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सफलता का श्रेय और भविष्य का लक्ष्य अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हुए निकिता ने कहा:।

> “पापा की प्रेरणा, संघर्ष और उचित मार्गदर्शन के कारण ही मुझे उच्च शिक्षा और आगे बढ़ने का साहस मिला। यह सफलता उनके अटूट विश्वास का परिणाम है।”

न्यायपालिका में सेवा का संकल्प
भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए निकिता ने साझा किया कि उनका सपना न्यायपालिका (Judiciary) में सेवा देना है। वे एक न्यायप्रिय जज बनकर समाज में सत्य और न्याय की स्थापना करना चाहती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे कड़ी मेहनत से अपने पिता के सपने को अवश्य साकार करेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!