A2Z सभी खबर सभी जिले की

वन ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की दिशा में पहल कलेक्टर ने किया ग्राम बीजाडांडी का पैदल भ्रमण

मंडला वन ग्राम को राजस्व घोषित करने की प्रक्रिया जारी

मंडला वन ग्राम को राजस्व घोषित करने की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विकासखंड मंडला के बीजाडांडी ग्राम का दौरा किया इस दौरान कलेक्टर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद किया और उनकी समस्याओं जरूरतों व अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि शासन का उद्देश्य वन ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर वहां निवासरत परिवारों को भूमि अधिकार बुनियादी सुविधा और शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ दिलाना है उन्होंने ग्रामीणों से शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली एवं पेयजल जैसी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने जुड़े सभी आवश्यकता प्रस्ताव दस्तावेज एवं  प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए ताकि ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके FB IMG 1767873841776

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!