A2Z सभी खबर सभी जिले कीसोनभद्र

लव मैरिज से नाराज मां-पिता ने बेटी को मार डालाः सोनभद्र में गला दबाकर हत्या की, झूठा केस दर्ज कराया

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महुआंव पांडेय गांव में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने मृतका के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उन्होंने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए गांव के दो लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया। Screenshot 2026 01 10 00 05 04 34 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217घटना बीते सोमवार की है, जब युवती का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामले में मृतका के पिता रामलखन उर्फ रवि उर्फ बाठे ने गांव के दो व्यक्तियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस की गहन विवेचना, तकनीकी साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य जांच में यह दावा झूठा निकला। गला दबाकर हत्या की थी पुलिस जांच में सामने आया कि युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी, जिससे उसके माता-पिता नाराज थे। परिवार ने उसकी शादी मिर्जापुर क्षेत्र में तय कर दी थी, लेकिन युवती अपने प्रेमी से ही विवाह करना चाहती थी। इसी कारण तय शादी टूट गई थी, जिससे माता-पिता को सामाजिक बदनामी का भय सताने लगा। इसी नाराजगी और कथित सामाजिक अपमान के चलते माता-पिता ने मिलकर सुनियोजित ढंग से बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता रामलखन और मां कृष्णावती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि निर्दोष लोगों को फंसाने के आरोप में आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!