हरियाणा
होडल की अनाज मंडी में गांजा बेचता तस्कर गिरफ्तारः सूचना पर सीआईए की रेड
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया
प्रवीण कुमार (वन्दे भारत न्यूज़)
होडल की अनाज मंडी में गांजा बेचता तस्कर गिरफ्तारः सूचना पर सीआईए की रेड; पुलिस को देख l बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने होडल की पुरानी अनाज मंडी से एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ होडल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
होडल सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम हसनपुर चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आर्य नगर कॉलोनी के भारत पुरानी अनाज मंडी में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने तुरंत टीम तैयार कर मौके पर दबिश दी।ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशीपुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे काबू कर लिया गया। चूंकि मामला एनडीपीएस एक्ट से संबंधित था, इसलिए नियमानुसार आरोपी की तलाशी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीईटीसी पंकज सागर को मौके पर बुलाया गया। उनकी उपस्थिति में आरोपी के हाथ में मौजूद प्लास्टिक की पन्नी की तलाशी ली गई, जिसमें से 0.524 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।