
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 10 जनवरी 2026, ,
======> प्राप्त प्राप्त हुई जानकारी अनुसार दपूम रेलवे के रेल मंडल के हधबंद तिलदा नेवरा रेलखंड के अंतर्गत रेल फाटक क्रमांक 394 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज बनाने के लिए बॉक्स पुशिंग की सुविधा के लिए रिलिविंग गर्डर लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पॉवर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिस कारण से 11 एवं12जनवरी 2026 को आठ ट्रेनों को रद्द और दो ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किये जाने का फैसला किया गया है। 11 जनवरी2026 को रद्द होने वाली ट्रेन 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर, 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू, 68719बिलासपुर -‘रायपुर मेमू , 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू , 68734 बिलासपुर- गेवरारोड मेमू पैसेंजर, 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर, और 12 जनवरी2026 को रद्द होने वाली ट्रेनें 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी -रायपुर पैसेंजर, 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू, शामिल है 11 जनवरी2026 को 68862 झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर तक चलेगी। 68861 गोंदिया -झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 11 जनवरी को गोंदिया स्टेशन के स्थान पर बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच ही चलेगी।











