ग्राम पंचायत बरसैता में एक दिवसीय वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन संपन्न
ग्राम पंचायत बरसैता में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय वालीबाल टूर्नामेंट आयोजित हुआ जिसमें , 8 क्षेत्रीय टीमों ने सहभागिता दर्ज की । फाइनल मैच शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुआरी और रॉयल टाइगर दुआरी के मध्य हुआ जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुआरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की l पूरे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण मिश्रा जी की गरिमामय उपस्थिति रही l कार्यक्रम का सफल संचालन प्रखर वक्ता व व्याख्याता भूगोल शेखर नामदेव जी द्वारा किया गया l इस वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन नवयुवक मंडल बरसैता व संविदाकार बालेन्द्र मिश्रा जी के मार्गदर्शन में हुआ l पूरे कार्यक्रम में खेल जगत की सभी हस्तियां व खेलप्रेमी शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीण अंचल वालीबाल के जनक पूर्व पीटीआई विनोद पांडेय जी, सरपंच