A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोहनिया अनुमण्डल के टाॅप 10 अपराधी को पुलिस ने किया गिरफतार

 

FB IMG 17683169746112

मोहनियाँ अनुमण्डल के टॉप-10 अपराधी को किया गया गिरफ्तार

मोहनियाँ (कैमूर)।

मोहनियाँ अनुमण्डल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या एवं लूट जैसे संगीन मामलों में वांछित मोहनियाँ अनुमण्डल के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक कुख्यात अपराधकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा बढ़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09.12.2025 को मोहनियाँ सिटी जिम के पास हसबुन निशा, पति-खुर्शिद गद्दी, निवासी मोहनियाँ वार्ड संख्या-09, थाना मोहनियाँ, जिला कैमूर के पुत्र हलीम गद्दी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस गंभीर घटना के संबंध में मोहनियाँ थाना कांड संख्या 983/25, दिनांक 10.12.2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कुल 19 नामजद अभियुक्तों को आरोपी बनाया गया था।

पुलिस अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उक्त हत्या एवं लूट कांड में मोहनियाँ अनुमण्डल के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक कुख्यात अपराधकर्मी की संलिप्तता है। घटना के बाद से ही यह अपराधी लगातार अपना ठिकाना बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कैमूर (भभुआ) के निर्देश के आलोक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, मोहनियाँ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल द्वारा मानवीय आसूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) के आधार पर लगातार प्रयास किए गए। कड़ी मेहनत और सटीक सूचना के आधार पर अंततः पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

चंदन पासवान, पिता – कन्हैया पासवान, निवासी – मोहनियाँ वार्ड संख्या-12, थाना – मोहनियाँ, जिला – कैमूर।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक इतिहास की भी गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही इस कांड में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!