A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अवैध हथियार सहित उचाना का युवक काबू

अवैध हथियार सहित उचाना का युवक काबूFB IMG 1768564172416

उचाना

पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश वासी उचाना कलां के रूप में हुई है।

सीआईए जींद के इंचार्ज पीएसआई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली की आकाश वासी उचाना कलां अपने पास अवैध हथियार लिए हुए गांव कैर खेड़ी में श्मशान घाट के पास खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर आकाश वासी उचाना कलां को काबू किया।

जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की दाहिनी डब से एक देसी पिस्तौल .315 बोर बरामद हुआ जिसे खोलकर चैक किया तो एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जब आरोपी से हथियार रखने सबंधी लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। बरामद पिस्तौल को पुलिस ने कब्जा में लिया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना अलेवा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

Back to top button
error: Content is protected !!