A2Z सभी खबर सभी जिले की

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से यूनिवर्सिटी छात्र पर स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर जान*लेवा हम*ला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार


इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से यूनिवर्सिटी छात्र पर स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर जान*लेवा हम*ला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जींद FB IMG 1768564405880

पकड़े गए आरोपी की पहचान कार्तिकेय वासी डिफेंस कॉलोनी, जीन्द के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए थाना सिविल लाईन जींद कि प्रभारी उप निरीक्षक पूजा ने बताया कि पुलिस बयान में प्रवेश कुमार ने बताया कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकला तो उस समय स्कॉर्पियो गाड़ी चालक कार्तिकेय ने उसकी मोटरसाइकिल को रोककर उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट की तथा जान से मा*रने की धमकी दी ।

कुछ देर बाद कार्तिकेय ने गोहाना बाईपास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से जानबूझकर उसकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी, जिससे प्रवेश कुमार व उसका साथी तनिष्क उर्फ मोन्टी गंभीर रूप से घायल हो गए। तनिष्क की हालत गंभीर होने के कारण उसे PGIMS रोहतक रेफर किया गया ।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की । जांच व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कार्तिकेय जो विदेश से वापिस भारत लोटा था जिसकी पहले ही LOC जारी करवाई गई थी उसी आधार पर इन्दिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से काबू कर गिरफ्तार किया और आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है ।

Back to top button
error: Content is protected !!