A2Z सभी खबर सभी जिले की

मौनी अमावस्या पर राप्ती तट बना कुश्ती का अखाड़ा

राम राम महादंगल में कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दम, राजेश पहलवान ने मारी बाजी

मौनी अमावस्या के अवसर पर राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में दो दिवसीय राम राम कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में शनिवार को शुरू हुए इस पारंपरिक मेले के दौरान नेपाल सहित देश के कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। हजारों की संख्या में दर्शक दूर-दराज के क्षेत्रों से दंगल देखने पहुंचे।

IMG 20260117 233211दंगल का शुभारंभ शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पाजीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पूजन एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद पुरुष वर्ग की पहली कुश्ती जौनपुर के राजेश पहलवान और महिला वर्ग की पहली कुश्ती गोंडा की शिवांगी सिंह व राजस्थान की हिमांशु यादव के बीच हुई। पुरुष वर्ग में अयोध्या के राजेश पहलवान और महिला वर्ग में शिवांगी सिंह विजेता रहीं।IMG 20260117 233244

इस दंगल में नेपाल, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, अयोध्या, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और केरल सहित विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश केसरी सर्वेश तिवारी (संतकबीरनगर) ने ठाकुर जल्लाद सिंह (राजस्थान) को कुछ ही मिनटों में चित कर दिया।IMG 20260117 233312

मोनू मेरठ बनाम सूरज सिंह सहारनपुर और मोनू सहारनपुर बनाम भूरा पंजाब के मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए। अन्य विजेताओं में पंडित थापा (काठमांडू, नेपाल), लक्की थापा (नेपाल), चिम चिम डोगरा (भूटान), नम्रता पहलवान (गोरखपुर), बाबा शक्तिमान, शास्त्री पहलवान, भूरा पहलवान (अयोध्या), नरेश पहलवान, मुन्ना पहलवान (गाजीपुर) और संदीप पहलवान (गाजीपुर) शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!