A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

सिजुआ : सिजुआ कतरास क्लब में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का एक दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न

*सिजुआ :* सिजुआ क्लब में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (रा. को.म.यू) का एक दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के सचेतक एवं बेरमो विधायक, साथ ही राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि नाम बदलने और चुनाव के समय धार्मिक आधार पर वोट मांगने की रणनीति अब नहीं चलेगी। देश की जनता जाग चुकी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा ने केवल नाम बदले हैं, लेकिन गरीबों के लिए कोई नई योजना नहीं बनाई।

यूनियन की कार्यकारी अध्यक्षा अनुपमा सिंह ने कहा कि राम सभी के हैं, लेकिन कुछ लोग प्रभु श्रीराम के नाम को बेचकर अपने राजनीतिक फायदे के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यूनियन के सदस्यों को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

सभा में 12 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल में अपनी एकता दिखाने की बात कही गई। रा. को. म. यू के संगठन सचिव माधो सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों का कैशलेस इलाज न होने से वे गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

सम्मेलन में संतोष महतो, रामप्रीत प्रसाद, विजय कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह, बी के अम्बास्ट समेत कई नेताओं ने श्रमिकों के अधिकारों और चार लेबर कोड के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।

सम्मेलन में सैकड़ों यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन रा. को. म. यू के महामंत्री ए के झा ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!