

धनबाद
सिजुआ स्थित कतरास क्लब सभागार में राकोमयू बीसीसीएल जोन का प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुई। संगठन की स्थिति, विभिन्न गतिविधि, उपलब्धी एवं भावी योजना व रणनीति पर प्रतिवेदन प्रस्तुत की गई। अंत में 12 फरवरी को निर्धारित हड़ताल को सफल बनाने पर बल दिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष बजेंद्र सिंह, संचालन विमलेस चौबे व धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय सचिव सन्नी सिंह ने की। महामंत्री एके झा, कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, इंटक के कोषाध्यक्ष संतोष महतो, रामप्रीत यादव, शकील अहमद, सन्नी सिंह, मिथलेश सिंह, जनक लाल, शकील अहमद, दुर्गा मरांडी, अनवर हुसैन, विमलेश चौबे, रणधीर ठाकुर, अमजद अंसारी आदि ने संबोधित किया।
=यूनियन के अध्यक्ष सह विधायक अनुप सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा एक परिचालन चल रहा है देश के हर धरोहर का नाम बदलने का। इसमे से एक भी उनके द्वारा नही बनाया गया। भाजपा सरकार जुमलेबाजी कर शासन कर रही है। इंसानियत भुल धर्म, जाति, समाज के नाम पर लोगो को बांटने का काम कर रही है।कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने कहा कि ये लड़ाई पार्टी और यूनियन की नही है। ये लड़ाई राष्ट्रहित, मजदूर किसान हित की लड़ाई है। इसलिए सभी को मजबूती से यूनियन की आवाज बुलंद करने की जरूरत है।










