A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

नोएडा अपहरण कांड का खुलासा।

किशनी पुलिस से मुठभेड़ के बाद अपहृत किशोर सकुशल बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार।

FB IMG 1768841446392 FB IMG 1768841439558

मैनपुरी

नोएडा अपहरण कांड का खुलासा, किशनी पुलिस से मुठभेड़ के बाद अपहृत किशोर सकुशल बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के थाना किशनी पुलिस ने एक सनसनीखेज अपहरण कांड का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद अपहृत किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो शातिर अपहरणकर्ताओं को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी 2026 की रात नोएडा के जीरो प्वाइंट से फर्रुखाबाद निवासी किशोर शिव सिंह का तमंचा और चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ता लगातार किशोर के परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहे थे और अब तक करीब एक लाख रुपये की रकम भी वसूल चुके थे।अपहृत किशोर को करीब 18 घंटे तक थार गाड़ी में बंधक बनाकर नोएडा, शिकोहाबाद, आगरा, इटावा, करसना और किशनी क्षेत्र में घुमाया गया। इस दौरान किशोर के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया।किशनी पुलिस ने इटावा–बेवर रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान अपहरणकर्ताओं से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने अपहृत किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू और अपहरण में प्रयुक्त थार वाहन भी बरामद किया है।

✳️रिपोर्ट :एडिटर प्रवीन कुमार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!