A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति और प्रशासन

महाराष्ट्र-मुंबई सहित 17 नगर निगम में महिला महापौर बनाया जायेगा

महाराष्ट्र के सभी 29 नगर निगमों में महापौर के लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, गुरूवार 22 जनवरी 2026

======> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य के सभी 29 नगर निगमों के महापौर पद के लाॅटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मुंबई सहित 17 नगर निगमों में महिला प्रत्याशी को महापौर का पद सौंपा जायेगा। हलाॅकि परभणी सीट पर महिला महापौर पद को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरी विकास मंत्रालय में आज 22 जनवरी गुरूवार को हुए लाॅटरी प्रणाली के बाद जालना, लातूर में अनुसूचित जाति की महिला महापौर पद पर आसीन होगी। अहिल्यानगर, जलगांव, अकोला, चंद्रपुर, में ओबीसी वर्ग से महिला को महापौर का पद दिया जायेगा। पिंपरी चिंचवड़, पुणे, मुंबई, भिवंडी- निजामपुर, नांदेड़, वाघाला, नवी मुंबई, नासिक और नागपुर में सामान्य वर्ग से महिला मेयर होंगी। शिंदे के गढ़ में महापौर एससी वर्ग से होगा। इन सभी वर्ग के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। महाराष्ट्र राज्य में नगर निगमों के मेयर का चुनाव लॉटरी प्रणाली से तय किया जाता है। पिछले 33 वर्ष पूर्व 74 वें संवैधानिक संशोधन एक्ट 1992 में परिवर्तन कर लागू किया गया था। आरक्षण तय होने के बाद ही स्पेशल मीटिंग में सभी पार्षद मतदान द्वारा मेयर का चुनाव करते हैं। केवल उसी आरक्षित वर्ग के पार्षद ही प्रत्याशी बन सकते हैं । यह शर्त पूरी नही होने पर ओपन कैटेगरी से मेयर चुना जाता है। आईये जानते हैं कि कैसे तय होता मेयर-: अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट लॉटरी निकालता है। यह लाॅटरी साधारण तौर पर परिणाम आने के बाद निकाली जाती है। ट्रांसपरेंट बॉक्स में पर्चियां डाली जाती है’एक पर्ची निकालकर यह तय किया जाता है कि उस नगर निगम में मेयर का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा । अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, जनरल/ओपन , महिला वर्ग कुल 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होते हैं जो की किसी भी वर्ग के लिए लागू हो सकता है। लॉटरी सिस्टम इसलिए भी जरूरी है कि कोई एक वर्ग लगातार इसका लाभ न उठा पाए। चंद्रपुर में लगातार पांचवी बार एक महिला महापौर पद फिर से बनेगी। ‘-:

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!