
बिहार मुंगेर शहर के लल्लू पोखर स्थित भूमिहार बोर्डिंग रामधनी सिंह छात्रावास की मां सरस्वती के प्रतिमा का विसर्जन सोझी घाट पर छात्रों के द्वारा किया गया छात्रों ने विसर्जन यात्रा के दौरान सरस्वती माता विद्या दाता घाट बड़ी दूर है जाना जरूर है नारे लगाए घाट पर विसर्जन से पूर्व विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की छात्रों ने आरती उतारा इसके पश्चात छात्रों ने मां सरस्वती की प्रतिमा को मां गंगा की जलधारा में प्रवाहित कर दिया इस मौके पर भूमिहार बोर्डिंग रामधनी सिंह छात्रावास ट्रस्ट कार्यकारिणी के सचिव श्री विमलेंदु राय ब्रह्मर्षि चेतना मंच के प्रवक्ता व युवा अधिवक्ता प्रणव कुमार,छात्र शिवम के अलावा रिकेश अंशु, नीरज, सौरभ,आदित्य,केशव,शुभम रंजन,दिलखुश,रोमित रंजन,सत्यम सहित आदि अन्य दर्जनो छात्र उपस्थित थे।

