
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

कासिमाबाद (गाज़ीपुर)। अपनी जनता पार्टी की जनपद इकाई गाज़ीपुर द्वारा रविवार को मरदह रोड स्थित फेमस मैरिज हॉल एवं बैंकेट हॉल में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामध्यान कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महा मानव गौतम बुद्ध,बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता एवं प्रदेश पदाधिकारी मा० इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी जनता पार्टी शोषित, वंचित और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में इंदु मेहता जी एवं राम लखन मौर्य जी ने भी अपने विचार रखे। प्रशिक्षण सत्र में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेनू मार्या जी,सीमा कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा,विधानसभा अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा,चंद्रभान मौर्य, उमेश कुशवाहा,मुमताज अहमद,हिटलर कुशवाहा,कुन्दन कुशवाहा,अनिल भारती,रामौतार मौर्य,बृजेश रवि सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में संगठन को मजबूत करने और जनता के हित में संघर्ष करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। और संगठन विस्तार को लेकर सुझाव प्रस्तुत किया गया











