A2Z सभी खबर सभी जिले कीसोनभद्र

शराब की दुकान का ताला तोड़ 132 पेटी देशी दारू ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के चुर्क मोड़ स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात लोगों ने लाखों की देसी शराब, नकद सहित बैटरी व इनवर्टर पार कर दिया। बदमाशों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया।

दीपक सिंह पटेल (संवाददाता-ब्यूरो चीफ सोनभद्र)

सोनभद्र । आपको बतादें कि राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के चुर्क मोड़ स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात लोगों ने लाखों की देसी शराब, नकद सहित बैटरी व इनवर्टर पार कर दिया। बदमाशों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया और डीवीआर भी ले जाने के लिए निकाले थे लेकिन वहीं रखकर ले जाना भूल गए। वहीं पुलिस ने फिर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई है।

c4f167cc 6d8f 4676 af97 92376efeb7baपीड़ित विजय सिंह ने बताया कि “राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुर्क मोड़ से 100 मीटर आगे उनकी पत्नी सोनी देवी के नाम से लाइसेंसी देशी शराब की दुकान है। शनिवार की रात प्रतिदिन की भांति सेल्समैन दुकान बंद कर अपने घर चला गया। आज सुबह जब सेल्समैन दुकान पर गया तो वहां का नजारा देख अवाक रह गया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे 132 पेटी देशी शराब, बैट्री-इनवर्टर तथा कुछ नकद पैसे लेकर चंपत हो गए। वहीं उन्होंने दुकान में लग सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हालांकि चोर डीवीआर नहीं ले जा पाए। सेल्समैन ने चोरी की सूचना तत्काल उन्हें और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पीड़ित विजय सिंह ने बताया कि उनका नकदी सहित लगभग 3.50 लाख रुपए का समाना चोरी गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!