
*सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार
महासमुंद 26 जनवरी 2026/ 77वे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्र गीत भी गाया गया।सांसद श्रीमती चौधरी ने हर्ष के प्रतीक तीन रंग के गुब्बारें आकाश में छोड़े। इसके पश्चात सांसद श्रीमती चौधरी ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। मंच पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार मौजूद थे।

