
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी का प्लेन क्रैश में निधन
विमान में सवार सभी पांच लोग मारे गए, बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 28 जनवरी 2026
नागपुर ===> प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित दादा पवार जी की प्लेन क्रैश होने से मौत हो गई है। अजित दादा पवार 66 वर्ष के थे। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आज बुधवार 28 जनवरी की सुबह करीब 08:45 बजे बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया था। प्राथमिक जानकारी अनुसार बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह विमान हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेन में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ ही उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षा कर्मी, प्लेन स्टाफ सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अजित पवार जी मुंबई से चार्टर्ड प्लेन से बारामती गए हुए थे जहां पर लैंडिंग के दौरान प्लेन रन वे से फिसल गया। प्राप्त जानकारी अनुसार नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इस हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजित पवार जी महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। अजित पवार जी छठवीं बार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री चुने गए थे। वे एक अनुभवी राजनेता थे। अजित पवार जी वर्तमान देवेंद्र फड़नवीस सरकार में वित्त मंत्री और योजना मंत्री थे। अजित पवार जी शरद पवार के भतीजे थे। उन्होनें शरद पवार के नक्शे कदम पर चलते हुए राजनिति में कदम रखा था वे पिछले छह बार से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे हैं। 




।।ॐ शांति ।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज परिवार अजित दादा पवार जी के दुखद निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।
======================
महाराष्ट्र प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक , अंतिम संस्कार का फैसला अजित पवार जी का परिवार लेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने कहा है कि बुधवार को राज्य में अवकाश घोषित किया गया है, और इसके साथ ही राज्य मे तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है। महाराष्ट्र सरकार मे उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने बुधवार को अपने साथी और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत को दुखद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बतलाया। एकनाथ शिंदे जी ने कहा कि जिस विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है, उसकी जांच पड़ताल कराई जायेगी। इस विमान क्रैश हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित दादा पवार जी के सुरक्षा कर्मी, दो पायलट, और एक महिला क्रू मेंबर सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के अनुसार विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। पहली बार में विमान के पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया जिससे वह विमान को ऊंचाई पर ले गया, रिपोर्ट के अनुसार उस वक्त विजिबिलिटी लगभग दो हजार मीटर थी। पहली बार कोशिश असफल होने के बाद बारामती के रनवे -11,पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई इस दौरान विमान क्रैश हो गया, और इसके तुरंत बाद ही विमान में आग लग गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आज बुधवार को स्कूलों मे अवकाश घोषित किया है। राज्य मे तीन दिन का राजकीय शोक की घोषणा की गई है।













