A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

निवाड़ी ब्लॉक के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक, सीएमएचओ ने दिए अहम दिशा-निर्देश

कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, टीकाकरण व मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर निवाड़ी।

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झमनानी ने निवाड़ी ब्लॉक के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना रहा।

IMG 20260130 WA0029

डॉ. झमनानी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं सक्रिय रहने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की और इनमें प्रगति लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण तथा समुचित देखभाल पर विशेष जोर दिया। साथ ही टीकाकरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. मलारया सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!