
पाली: स्व. कच्छावाह की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
मांगीलाल तंवर विधिक विभाग पाली: न्यू पब्लिक मॉडर्न शिक्षण समिति की प्रेरणास्रोत एवं समाजसेविका स्व. श्रीमती नीतू कच्छावाह की 30/1/2026 पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर श्री बांगड़ चिकित्सालय में उनके नाम से निर्मित जल मंदिर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्व. श्रीमती नीतू कच्छावाह अपने जीवनकाल में बांगड़ अस्पताल, पाली में नर्सिंग ट्यूटर के पद पर कार्यरत रहीं तथा उन्होंने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक सलीम मोहम्मद, सेवा निवृत्त नर्सिंग अधीक्षक दयाल जी, नर्सिंग ऑफिसर राजेन्द्र एवं उषा थॉमसन, संस्था अध्यक्ष भंवरलाल सैनी, सचिव डॉ. कुलदीप तँवर, समाजसेवी भंवर योगी, टीना सोलंकी, जीव राज बोराणा, डॉ. के.एम. शर्मा, मिश्रीलाल सोलंकी, छवरलाल कच्छावाह, मांगीलाल तँवर, मनीष कच्छावाह, विरमदेव गहलोत, ओमप्रकाष मेवाड़ा, दौलाराम पटेल, विजय सिंह राठौड़, हितेश गहलोत, श्यामलाल तौषावरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके पश्चात संस्था परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षण क्षेत्र से सुनीता चौहान, अशोक कुमावत, विवेक तौषावारा, हर्ष गहलोत, उवर्षी सैनी, प्रियांशु, सुरेन्द्र, अनिल मालवीय, मुन्ना देवी, रवि आदिवाल सहित संस्था के सभी सदस्य एवं स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने स्व. श्रीमती नीतू कच्छावाह के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवाभावी कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।















