
प्रेस रिलीज (द्वितीय दिवस)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बिहार क्षेत्र की तीन दिवसीय बैठक का दूसरा दिन गया जी में अत्यंत सक्रियता एवं वैचारिक मंथन के साथ संपन्न हुआ। बैठक के दूसरे दिन संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों तथा शिक्षा नीति से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा की गई।
द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथ ही छात्र समस्याओं के समाधान हेतु चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा कर उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार किया गया।
अगले सत्र में वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों, निजीकरण के प्रभाव, छात्रों को मिल रही सुविधाओं तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर विस्तृत संवाद हुआ। अभाविप पदाधिकारियों ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा हेतु आगामी आंदोलनों एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री यज्ञवल शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में निहित है। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अभाविप निरंतर संघर्ष और सेवा का मार्ग अपनाती रही है।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, छात्र समुदाय से जुड़ाव बढ़ाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प दोहराया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़














