अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर दीक्षाभूमि पर 01 फरवरी को महापरित्राण पाठ एवं धम्मदेशना कार्यक्रम

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 31 जनवरी 2026

====> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर के पवित्र दीक्षाभूमि पर परमपूज्य डाॅ• बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति दीक्षाभूमि नागपुर और भिकखू-भिकखुणी संघ व उपासक उपासिका संघ के संयुक्त तत्वावधान में कल रविवार 01 फरवरी 2026 को महापरित्राण पाठ एवं धम्मदेशना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मालूम हो कि बौद्ध संस्कृति में माघ मास की पूर्णिमा का अत्यंत महत्व होता है। इस दिन भगवान बुद्ध ने वैशाली के चापाल चैतया में अपने महापरिनिरवाण की घोषणा की थी। माघ मास का यह पवित्र बौद्ध पूर्णिमा बौद्ध राष्ट्रों में भगवान बुद्ध की करूणा मैत्री प्रज्ञा के पावन उत्सव रूप में जाना जाता है। इस मंगल पर्व के अवसर पर कल रविवार 01 फरवरी को सुबह दस बजे महापरित्राण पाठ की शुरुआत होगी, इसके साथ ही विशेष धम्मदेशना का कार्यक्रम भी होगा। पूज्य बाबा साहेब अंबेडकर स्मारक समिति ने सभी बौद्ध उपासक उपासिकाओं को इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!