A2Z सभी खबर सभी जिले की

बैंक कैश वाहन सुरक्षा गार्ड से चली गोली, कूल्हें पर लगी गोली, मौत

बैंक कैश वाहन सुरक्षा गार्ड से चली गोली, कूल्हें पर लगी गोली, मौत

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रतनगढ में कैश वाहन की सुरक्षा में तैनात गार्ड मांगीलाल धाकड निवासी रतलाम से अचानक बंदूक चल गई। यह घटना शाम चार बजे रतनगढ की है। गोली चलने से आसपास सनसनी फैल गई। सेंट्रल बैंक में पैसा जमा करवाने के लिए यह वाहन आया था और वाहन की सुरक्षा में गार्ड मांगीलाल धाकड लगा था। गोली सीधे कूल्हें पर लगी। तुरंत उसे नीमच जिला अस्पताल भेजा गया, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पडताल में जुट गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!