अन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )राजनीति

मनरेगा बचाओ आंदोलन, कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया

मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 01 फरवरी 2026
जीपीएम समाचार
==========
=======> कांग्रेस के नेताओं ने मनरेगा बचाओं आन्दोलन के अंतर्गत प्रस्तावित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता के जरिए संभागीय समन्वयक विजय केशरवानी और जीपीएम जिला प्रभारी शैलेश पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद रहे। इस पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के नेताओ ने भाजपा सरकार पर जोरदार आरोप लगाए। कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान की भाजपा सरकार महात्मा गांधी जी के नाम पर राजनीति कर रही है, सरकार महात्मा गांधी के नाम को धीरे धीरे खत्म कर राम के नाम पर भी राजनीति कर रही है। नेताओं ने कहा कि मनरेगा एक जनकल्याणकारी योजना है, जो कि देश के ग्रामीणजनों के लिए जीवनरेखा है, और इसे सरकार द्वारा कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान नेताओं ने धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि किसानो कांग्रेस के को बार-बार बारदाना, टोकन और धान विक्रय के भुगतान को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि मनरेगा और धान खरीदी जैसे अहम मुद्दों पर पार्टी के नेता चुप नहीं बैठेंगे। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह आन्दोलन मजदूरों किसानों के हितों में किया जा रहा है। जबतक मांगे पूरी नहीं होंगी संघर्ष जारी रखेंगे। इस पत्रकार वार्ता में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजमति भानू, के•के• ध्रुव, राकेश जालान, पंकज तिवारी, ओमप्रकाश बंका, पुष्पराज सिंह ठाकुर,मनोज गुप्ता, गुलाबराज, बलवीर सिंह, जयदत तिवारी, जलेश सिंह ठाकुर, विद्या राठौर, पवन केशरवानी, मुद्रिका सिंह, तथा अन्य कांग्रेस के नेतागण और कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!